नगर पंचायत राहौद में श्रीमद् भागवत महापुराण का परायण पाठ 11 से

नगर पंचायत राहौद में श्रीमद् भागवत महापुराण का परायण पाठ 11 से

December 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
(परायणकर्ता आचार्य पं
योगेशानंद जी उपाध्याय कोड़ाभाठ वाले होंगे)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा न्यूज – नगर पंचायत राहौद सोनी परिवार में स्व बालमुकुंद सोनी जी के निज निवास में वार्षिक श्राद्ध निमित्त श्रीमद् भागवत महापुराण परायण का पाठ 11 दिसंबर को कलशयात्रा (शोभायात्रा),वेदी पूजन देव आह्वान,पाठ के साथ शुरू हो रहा है ।परायणकर्ता आचार्य पं योगेश उपाध्याय (कोड़ाभाठ वाले) होंगे। प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा आरती व भजन संध्या के साथ विप्र बंधुओं द्वारा मोक्ष कामनार्थ श्रीमद् भागवत महापुराण का पाठ करेंगे।18 दिसंबर को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा और 19 दिसम्बर को वार्षिक श्राद्ध एवं पितृ भोज होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती रमा सोनी, श्रीमती रामेश्वरी -चुडामणी सोनी, श्रीमती सुशीला -बोधीराम सोनी, ईश्वर प्रसाद सोनी, मुकेश कुमार सोनी, आकांक्षा ज्वेलर्स एवं समस्त सोनी परिवार व शुभचिंतक स्नेहीजन नगर पंचायत राहौद जुटे हुए हैं।