मुख्यमंत्री विष्णु देव साय —गुजरात के ‘एजेंट’ या छत्तीसगढ़ के ‘संरक्षक’?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय —गुजरात के ‘एजेंट’ या छत्तीसगढ़ के ‘संरक्षक’?

December 8, 2025 0 By Ajeet Yadav
सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री को चाटुकार अधिकारियों ने घेरा, प्रदेश की लूट को रोकने का आह्वान – अमित जोगी

रायपुर/छत्तीसगढ़। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने आज राज्य में बढ़ती अशांति और प्राकृतिक संसाधनों की हो रही कथित लूट के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। श्री जोगी ने तीखा प्रहार करते हुए पूछा, “क्या एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में आपकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की रक्षा करना है, या गुजरात के हितों का ‘गेटकीपर’ बनना है?”

हाल के हिंसक घटनाक्रमों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज, आँसू गैस और हवाई फायर जैसे हथकंडे प्रदेश के शांतिप्रिय चरित्र पर कलंक हैं। उनका कहना था, “मोदी की गारंटी की आड़ में गुजरात के खनन माफियाओं को एंट्री दिलाई जा रही है। जल, जंगल, जमीन सब बेचने का ठेका चल रहा है। क्या मुख्यमंत्री साहब ने अपनी आँखें मूंद ली हैं या उन्हें काली पट्टी बांध दी गई है?”

श्री जोगी ने मुख्यमंत्री के “सरल स्वभाव” को लेकर चिंता जताई और कहा कि चाटुकार अधिकारी उन्हें “सुशासन के झुनझुने” बजाकर भ्रमित कर रहे हैं। “ये अधिकारी आपकी सरकार के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के अस्तित्व को मिटाने और बाहरी ताकतों का ठेका पूरा करने में लगे हैं,” उन्होंने आरोप लगाया।

अपने संदेश का समापन करते हुए श्री जोगी ने मुख्यमंत्री से अपील की, “अभी भी वक्त है। जनहित में आंखें खोलिए। इस जमीन की लूट को रोकिए। छत्तीसगढ़ भोला है, लेकिन भूलता नहीं