निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण “योग्य मतदाता का नाम न छूटे, अयोग्य का नाम सूची में न जुड़े” मुख्य लक्ष्य दोहराया कलेक्टर ने एसआईआर से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक
December 8, 2025
अजित यादव ब्यूरो छत्तीसगढ़
मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले के सभी ईआरओ, एईआरओ एवं सेक्टर अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से तीनों विकासखण्डों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ए,बी,सी कैटेगरी के मतदाताओं की स्थिति, प्रगति और चुनौतियों पर विकासखण्डवार जानकारी ली। विशेष रूप से कैटेगरी सी से संबंधित प्रविष्टियों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओं टीमों के माध्यम से कैटेगरी सी के मतदाताओं का सत्यापन प्राथमिकता में करते हुए एसआईआर अभियान को समयबद्ध और त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए घर-घर सत्यापन, भौतिक मिलान, मृत, स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान, और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने का कार्य पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। कलेक्टर ने कहा “मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।” कलेक्टर ने बीएलओं द्वारा मतदाताओं के नाम के सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म 06 कलेक्शन कर आपलोड़ करने, श्रेणी सी के मतदाओं का सत्यापन, डीएसई के मतदाताओं को बीएलओं के माध्यम से वैरीफाई करने और गणनापत्रक को आपलोड़ करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रवार सूची का मिलान, दावा-आपत्ति निराकरण की जानकारी ली। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों से सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।