बिर्रा में परमेश्वरी यज्ञ महापुराण 7 जनवरी से
December 4, 2025
(देवांगन समाज की कुलदेवी महोत्सव)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -हर वर्ष की भांति देवांगन धर्मशाला बिर्रा में इस वर्ष भी देवांगन समाज की कुलदेवी महोत्सव संगीतमय माता परमेश्वरी महापुराण का शुभारंभ 7 जनवरी को जलभरण कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ होने जा रहा है। कथावाचक श्री किशन राव जी (चांपा वाले) होंगे।कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक महाआरती संपन्न होंगी।आयोजन को लेकर समस्त देवांगन समाज तैयारी में जुटे हुए हैं।माता परमेश्वरी महापुराण कथा प्रसंग में 7 जनवरी को जलभरण कलशयात्रा शोभायात्रा मूर्ति स्थापना वेदी पूजन व कथा परिचय,8 को सृष्टि उत्पत्ति कथा देवी उत्पत्ति कथा,9 जनवरी को दीपचंद माता हरणी जन्म कथा विवाह कथा 10 जनवरी को गोत्र उत्पत्ति कथा वस्त्र निर्माण कथा,11 को गर्भ चरित्र कथा महिषासुर जन्म एवं वध कथा,12 को बड़की मंझली छोटकी जन्म कथा तथा पीढ़ी पूजन,13 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा चढ़ोत्तरी कुंवारी पूजन महाभंडारा प्रसाद,14 जनवरी को विशाल शोभायात्रा तथा माता विदाई विसर्जन के साथ संगीतमय माता परमेश्वरी यज्ञ महापुराण का समापन होगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।