रायपुर स्टेडियम में बिर्रा क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी बने दुसरे वनडे मैच के गवाह

रायपुर स्टेडियम में बिर्रा क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी बने दुसरे वनडे मैच के गवाह

December 4, 2025 0 By Ajeet Yadav
(तीसरा एकदिवसीय मैच विशाखापत्तनम में)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का भारत और दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय (वनडे) सीरीज का दुसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहिद वीर नारायण सिंह रायपुर स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बिर्रा क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाते हुए रायपुर स्थित स्टेडियम की प्रशंसा करते हुए सर्वसुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम बताया। बिर्रा क्षेत्र से विशेष कर जितेन्द्र महराज जी,विजय थवाईत,रानू थवाईत,कान्हा, राजू थवाईत और थवाईत परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच में आज भले ही भारत हार गया है पर आगामी तीसरा एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबला विशाखापत्तनम में जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाएगी।