राष्ट्रीय एकता मार्च — बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र *मां महामाया रतनपुर में पुजा अर्चना करके केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने आज युनिटी मार्च का शुभारंभ किया* *केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कोटा , तखतपुर, मस्तुरी विधानसभा में आज राष्ट्रीय एकता यात्रा किया* *जनजातीय नृत्य, सुआ, राऊत नाचा,हरिकिर्तन टोली एवं पुष्प वर्षा से हुआ पद यात्रा का अभिनंदन*
November 30, 2025बिलासपुर। राष्ट्रीय एकता यात्रा के द्वितीय दिवस पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज मां महामाया रतनपुर की पुजा अर्चना करके राष्ट्रीय एकता यात्रा की शुरुआत किया जो बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा, तखतपुर और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता मार्च हुआ।
यात्रा के दौरान नागरिकों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे से वातावरण गूंज उठा।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, विद्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। हर स्थान पर देशभक्ति के गीतों और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का अभिनंदन हुआ, जिससे वातावरण उत्साह और गर्व से भर गया।
कार्यक्रम की विशेषता रही कि सुआ नृत्य, जनजातीय नृत्य, राऊत नाचा और हरिकिरतन टोली की प्रस्तुतियों ने यात्रा को सांस्कृतिक रंगों से आलोकित कर दिया। स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया और एनएसएस स्वयंसेवकों, स्कूली विद्यार्थियों तथा सामाजिक संगठनों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
श्री तोखन साहू ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि “यह पद यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है अखंड भारत की उस भावना को फिर से जागृत करने का, जिसके लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना जीवन समर्पित किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश उसी एकता और आत्मगौरव के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
हम सबका कर्तव्य है कि हम मिलकर देश की इस अखंडता, एकता और विकास यात्रा को और गति दें।”
श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि विचारों, संस्कृतियों और समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ाव से बनती है। मोदी सरकार ने इसी भावना से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मार्ग प्रशस्त किया है।
यात्रा में कोटा, तखतपुर और मस्तूरी के नागरिकों ने हर्षोल्लास से भाग लिया और श्री तोखन साहू का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सुर्यवंशी, पुर्व मंत्री श्री कृष्णमूर्ति बांधी,जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह, जिला महामंत्री एस. मनहर, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप, कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दुर्गेश सरोज साहू; जनपद अध्यक्ष तखतपुर श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार,जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सुर्या और श्रीमती अंबिका साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


