0छत्तीसगढ़ के शिल्प और लोकनृत्य से सजे 17 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव का भव्य आगाज, 0रायपुर के बीटीआई ग्राउंड 17 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव का आयोजन 0 28 नवंबर से 14 दिसंबर तक सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क 0छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के शिल्पकार और बुनकरों द्वारा तैयार उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं
November 30, 2025रायपुर। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित 17 दिवसीय गोंडवाना महोत्सव का भव्य आगाज हो चुका है। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के शिल्पकार और बुनकरों द्वारा तैयार उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। महोत्सव के दौरान आदिवासी लोक नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हो रही है..राजधानी रायपुर का बीटीआई ग्राउंड राम की धुन से गूंज उठा..दरअसलन बीटीआई ग्राउंड रायपुर में मां पीतांबरा जन सेवा समिति की ओर से बीटीआई ग्राउंड में आयोजित 17 दिवसीय गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है… जिसका प्रायोजक हाउसिंग बोर्ड है मेले में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है… असम के तर्ज पर बना भव्य गेट दर्शकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है…साथ ही देश भर के प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियां यहां मौजूद है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं… आयोजक वैभव सिंह सिसोदिया और सौरभ सिंह सिसोदिया ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया गया है… वही हर साल रायपुर के कला प्रेमियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है…शुक्रवार से प्रतियोगिताए शुरू हो गई है…इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं… साथी अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें बच्चों से लेकर महिलाओं महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती है
मेले का शुभारंभ वरिष्ठ प्रचारक धर्मजागरण के संघठन मंत्री आदरणीय धर्मेंद्र जी चंद्रा , प्रचारक हिंदू जागरण मंच के संघठन मंत्री राजेश जी भार्गव एव वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे
गोंडवाना महोत्सव मेले में प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है जहां बच्चे अपनी हुनर और टैलेंट दिखा है
हैंडमेड और हैंडलूम की वस्तुएं कर रही है आकृषित
मेले में हर साल की तरह इस साल भी देश-प्रदेश के विभिन्न हस्तशिल्प, हैण्डलूम, ऑटोमोबाइल, फूड ज़ोन, घरेलू उपकरण, फर्नीचर, प्रॉपर्टी, रियल स्टेट, मनोरंजन, गॉरमेंट्स, ज्वेलरी और कई राज्यों की प्रदर्शनी लगी जिसमे भारी छूट मिल रही है… रायपुर में पहली बार 28 सीटर जॉइंट व्हील झूला, ड्रैगन, पैंथर और बच्चों के कई प्रकार के आकर्षण झूले भी मौजूद



