जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा- ग्राम सिलादेही में इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा पारंपरिक राउत नाचा उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। राउत समाज के युवाओं ने अपने पारंपरिक राउत वेश-भूषा में सजकर गांव के घर-घर जाकर राउत नाचा प्रस्तुत किया, जिससे पूरा गांव उत्सव के रंग में रंग गया।ढोल-नगाड़ों की थाप और धन गांव बाजा पार्टी की मधुर धुनों ने वातावरण को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।
ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता कर कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान गांव में लगातार “जय माधव – जय यादव” के जयघोष गूंजते रहे। “राउत नाचा हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इसे जीवित रखना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हर यादव समाज का कर्तव्य है।” इस आयोजन को सफल बनाने में भुजबल यादव, दादू राम यादव, विकास यादव, दिले यादव, छोटू यादव, दुर्गेश यादव, गोलू यादव, मिलन यादव और पवन यादव का विशेष योगदान रहा।