प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान , समर्थन मूल्य पर शुरू होगी खरीफ उपार्जन प्रक्रिया , लाभ लेने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य
November 27, 2025संवाददाता रोहित यादव
उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ दलहनी एवं तिलहनी फसलों का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अधिसूचित फसलें उड़द, मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन की फसल कटाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। ऐसे में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है।
जिले के सभी इच्छुक किसान एकीकृत किसान पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर योजनांतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



