ऑनलाइन टोकन से धान खरीदी में हो रही आसानी , खरीदी प्रक्रिया से खुश हुए किसान

ऑनलाइन टोकन से धान खरीदी में हो रही आसानी , खरीदी प्रक्रिया से खुश हुए किसान

November 27, 2025 0 By Ajeet Yadav


संवाददाता रोहित यादव

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। बलरामपुर के धान उपार्जन केन्द्र में ग्राम भेलवाडीह के किसान श्री नरेन्द्र यादव धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई है।
किसान नरेन्द्र यादव ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने 28.40 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मशीन से धान खरीदी कार्य तेजी से हो पाया और समय कम लगा है। किसान नरेन्द्र यादव ने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक जरूरतें पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च एवं अन्य आवश्यक समान खरीदने में किए थे।
उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों को बड़ी राहत मिली है। और किसानों के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।