स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल करनौद के छात्रों को नशा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक
November 26, 2025
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – जांजगीर चांपा जिला के करनौद में संचालित स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल करनौद के छात्राओं को थाना प्रभारी बिर्रा के टीम के संयुक्त रूप से बुधवार को गांव के स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू और उसके टीम ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध, साइबर क्राइम, उनसे बचाव और कानूनों की जानकारी दी। पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम और अपराधों में सजा के प्रावधानों को भी विस्तार से समझाया गया।
पुलिस टीम ने छात्रों को खेल और पढ़ाई से जुड़े रहने, नशे से दूर रहने और नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है और युवाओं को इससे बिल्कुल दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की अपील की। साइबर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 1930 और शिकायत पोर्टल के बारे में बताया।
टीम ने छात्रों को डायल-112 और एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने की भी सलाह दी। थाना प्रभारी जयकुमार साहू का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि युवा नशे और अपराधों से दूर रहकर सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग कर सके।इस कार्यक्रम में बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू, एस आई मुकेश पांडेय, मुंशी उजीर विद्यालय के प्राचार्य एस एन जलतारे, दुर्गा प्रसाद डडसेना, मनीष पटेल,लखन लाल जायसवाल,बी एल साहू, एम के साहू, सहित पूरा विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।