ग्राम करनौद में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में महिला कमांडों टीम किया गया गठन
November 25, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा- जांजगीर चांपा जिला के बिर्रा थाना से 10 किलोमीटर दूर हसदेव नदी किनारे बसे ग्राम करनौद में महिला कमांडो का गठन किया गया। इस अवसर पर जांजगीर चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय जी एवं बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू जी उपस्थित होकर महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी, जैसे वाहनों में ज्यादा सवारी, बच्चों को मोबाइल से दूर रखना, शराबियों को छुड़वाना आदि। यह जानकारी जांजगीर चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई, वही पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और अपील की कि ग्रामीण अपने गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को देने की सलाह दी।इस दौरान महिला कमांडो ने शपथ ली कि वे गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी और नशे के खिलाफ मजबूत मोर्चा खोलेंगी। समाज में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराही जा रही है, ग्राम करनौद में महिला कमांडो का गठन करने के लिए लंबे समय से महिलाओं के बीच में चर्चा हो रहा था। इस पर थानेदार पुलिस अधीक्षक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी जयकुमार साहू के द्वारा सभी महिला कमांडों टीम के सदस्यों को टोपी वितरण किया गया एवं महिलाओं की कमांडो का गठन किया। कमांडो का गठन करने का मुख्य उद्देश्य गांव को नशामुक्त करना है। सरपंच श्रीमती रेवती शैलेन्द्र डडसेना ने बताया कि गांव में नशा मुक्ति के लिए महिलाओं का समूह एकत्र हुआ है और आगामी दो-चार महीने में ही गांव को नशामुक्त कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जांजगीर चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी जयकुमार साहू, सरपंच श्रीमति रेवती शैलेन्द्र डडसेना,उपसरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ सारथी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना, अधिवक्ता राजेंद्र डड़सेना, पंच रमाकांति डडसेना, किरण तिवारी, ज्योति यादव, सतीशचंद पटेल, मिथलेश यादव, शिव डडसेना, टेकराम सहीस, भोजराम, ग्राम के मनीष पटेल, राजकुमार डडसेना, शुभम् पटेल,निखिल, मंगल दास वैष्णव,सहित लगभग 200 महिलाएं उपस्थित रहीं।



