आस्था की तपस्या का फल मिल गया- जितेन्द्र तिवारी

आस्था की तपस्या का फल मिल गया- जितेन्द्र तिवारी

November 25, 2025 0 By Ajeet Yadav
(अयोध्या मंदिर में ध्वजारोहण होते ही इतिहास जीवंत हो उठा…जय श्री राम)

बिर्रा – श्री राम की नगरी अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का दिव्य आरोहण होते ही पूरा रामनगरी जय जयकार में डूब गई।यह कहना है बिर्रा राजपुरोहित आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी का। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा,आस्था की तपस्या और करोड़ों राम भक्तों की भावनाएँ- सब एक पल में साकार होती दिखीं।ये सिर्फ एक ध्वजा नहीं ये हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे विश्वास का प्रतीक है।अयोध्या की हवाओं में भक्ति लहराई और पूरा देश इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। उन्होंने कहा कि- “आओ मिलकर करें साधना दिव्य शक्ति के तंत्र की गुंजे फिर जयकार धरा पर सत्य सनातन धर्म की” https://youtube.com/clip/UgkxX6sLEc1EMLNX0WCFLKSvaqrT4GWH6F5u?si=N7UYGEG-eiQqjzYa जयघोष करने वालों में राजमहल के युवा जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, सोमू बाबा,चेतन बाबा,सुबू बाबा, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, पंच राधे केशरवानी, छोटेलाल केंवट,राहूल कश्यप गोपाल कश्यप एकांश पटेल सचिव रोहित पटेल प्रकाश देवांगन कमल कटकवार बुदेश देवांगन श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ समीति सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने इस पावन पुनीत अवसर पर राम जी की जयकारे के साथ अपनी खुशी जताई है।