मानव सेवा को सर्वोपरी साबित किया शुक्ला हेल्थकेयर बिर्रा के संचालक डॉ शुभम शुक्ला ने
November 21, 2025(एक आर्थिक रूप से कमजोर मरीज़ की नि:शुल्क सेवा व जान बचाकर की मानवता सेवा)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा न्यूज -चिकित्सा सेवा को मानवता की सर्वोच्च सेवा माना जाता जिसमें चिकित्सकों को देवदूत या भगवान का दर्जा दिया जाता है।इसी पर आधारित ज़िले के बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम बिर्रा में स्व. सीमा शुक्ला की स्मृति में सीमा शुक्ला मेमोरियल हास्पिटल शुक्ला हेल्थकेयर बिर्रा में निस्वार्थ भाव से दुसरों की मदद करना विशेषकर जरूरतमंदों के दुःख दर्द व परिस्थिति को देखते हुए किया गया।ऐसा ही एक नेक मानवता बिर्रा में संचालित शुक्ला हेल्थकेयर में देखने को मिली जहां एक निर्धन गरीब युवक का निःशुल्क ईलाज कर मानवता की मिसाल पेश की। गौरतलब है कि जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम नगारीडीह 22 वर्षीय युवक तरुण कुमार मंहत को शुक्ला हेल्थ केयर चिकित्सक शुभम् शुक्ला ने नई जिंदगी देते हुए आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण निशुल्क इलाज किया।मरीज तरुण कुमार मंहत ने चिकित्सक डॉ शुभम शुक्ला को अपने लिए भगवान बताया है। नगर में मरीज को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के लिए अपने पिता डॉ ईश्वर प्रसाद शुक्ला तत्कालीन जिला पंचायत महिला बाल विकास सभापति श्रीमती स्व सीमा शुक्ला के सबसे छोटे लाड़ला सुपुत्र शुभम शुक्ला ने शुरू से ही अपने पापा मम्मी के निरंतर जनसेवा के कारण चिकित्सक डां शुभम शुक्ला ने जनसेवा के माध्यम से मरीजों की सेवा करने के लिए चिकित्सीय सेवा को चुना तथा स्वास्थ्य सेवा में युवा चिकित्सक शुभम् शुक्ला ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद एमडी की डिग्री हासिल किया और चिकित्सक शुभम शुक्ला ने एम डी डिग्री करने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में ही मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ी उपहार माना तथा इसी को प्रेरणा लेकर चिकित्सक शुभम् शुक्ला ने अपने शुक्ला हेल्थकेयर में एक गरीब निर्धन युवा तरूण कुमार मंहत को ईलाज करने के लिए भाजपा युवा नेता राजकुमार कश्यप उर्फ राजू कश्यप ने 17नवंबर 2025 को सोमवार को मरीज को शुक्ला हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गहन जांच करके मरीज को शुगर वन टाईप मिला तथा मरीज के शरीर में इन्फेक्शन फैल चुका था तथा मरीज का क्रिटिकल होने के कारण समय पर मरीज का ईलाज नहीं होने पर मरीज को खतरा हो सकता था किन्तु इस चिकित्सक ने बिना किसी के देरी नहीं की और विशेष गहन परीक्षण के ईलाज शुरू कर दिया तथा दूसरे दिन से मरीज को राहत मिलना शुरू हो गया तथा मरीज को निशुल्क ईलाज किया तथा मरीज तरुण कुमार मंहत इसके नाना ननकी दाऊ मंहत ने चिकित्सक ने बिना किसी फीस के मरीज का ईलाज करके नई जिंदगी दी है इनके नाना ने चिकित्सक को भगवान कहा है तथा ऐसे सुपुत्र हर कोई को मिले इसके इस मानवता की सबसे बड़ी अमूल्य धरोहर बताया है।
*मरीज का मां-पिता का साया नहीं नाना ने किया है पालन-पोषण-* मरीज तरुण कुमार मंहत 22 वर्ष का माता-पिता गुजर जाने के बाद इसके नाना ननकीदाऊ मंहत ने अंबिकापुर में परवरिश किया तथा अचानक किसी काम से ग्राम नगारीडीह आए थे जहां तबियत ठीक नहीं होने के कारण भाजपा युवा नेता राजू कश्यप उर्फ राजकुमार ने मरीज को शुक्ला हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने निशुल्क ईलाज करके मरीज को एक जीवनदान दिया है ऐसे चिकित्सक के प्रति मरीज ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
*चिकित्सक शुभम शुक्ला की सेवा भावना*– जब हम स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा बिना किसी मुआवजा के दी जाने वाली ऐच्छिक सेवाएं डाक्टर के द्वारा निशुल्क सेवा करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्यसेवी चिकित्सक कहा जाना सही है। उनके इस नेक पहल के सुअवसर पर डा.ईश्वर शुक्ला, डॉ आकृति शुक्ला, साकेत शुक्ला,ज़िला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू, सेवानिवृत्त व्याख्याता मनोज कुमार तिवारी, समाजसेवी मणीलाल कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू,फिरतराम साहू, लक्ष्यनाथ देवांगन, पत्रकार साथी चित्रभानू पांडेय,जितेन्द्र तिवारी, कृष्णा साहू,जीवनलाल साहू, नंदू कश्यप,संजू साहू, कमल खूंटे, महिला पत्रकार रजनी, राधे केशरवानी,कमल कटकवार,कृष्णा कश्यप, सरस्वती श्रीवास, महेन्द्र कश्यप, दिलीप पटेल, शिव पटेल, राजु धीवर, गंगाराम पटेल, सोम केंवट, राकेश चंद्रा ,रामावतार, शशी पटेल, विक्रम देवांगन, भोला कश्यप, उमा पटेल, प्रिति यादव, पल्लवी तिवारी, अंजली देवांगन मुस्कान कश्यप, उमा कश्यप, दिपिका पटेल प्रिति पटेल कल्पना, स्याम्ली, पार्वती, मनीषा कर्ष सहित स्टाप उपस्थित थे।



