भैसामुंडा महानदी पुल में मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति,विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से,चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट
November 18, 2025संवाददाता रोहित यादव


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भ्रष्टाचार को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि लेकिन धरातल पर अधिकारी उनके निर्देशों का खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं शासन के पैसों का किस तरह से बंदर बाट कर सरकारी धन का दोहन कर रहे अब देखना है खबर प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन किस तरह कार्रवाई करती है वह देखने वाली बात होगी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना।
पुल की मरम्मत और निर्माण में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बन चुका है घटिया निर्माण तथा घटिया सामग्री के उपयोग नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण पुल का मरम्मत बत्तर हो रहा घटिया निर्माण को तत्काल बंद करके नए सिरे से महानदी पुल को मरम्मत मजबूती से कराई जानी चाहिए ताकि होने वाले घटनाओं तथा लोगों की जान-माल का नुकसान होने से बच सके क्योंकि यह बनारस मार्ग का सबसे व्यस्ततम इकलौता पुल है




