मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 7वें दिन भी शिविर का आयोजन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 7वें दिन भी शिविर का आयोजन

November 17, 2025 0 By Ajeet Yadav


मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 7वें दिन भी शिविर का आयोजन; दो वार्डों के लगभग 755 लोग लाभान्वित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत, मतदाताओं की सुविधा के लिए मोहन मल्लाह जी के कार्यालय में पिछले सात दिनों से चल रहे विशेष शिविर का आज भी सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में दो वार्डों के लगभग 755 नागरिकों ने मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों का लाभ उठाया।
अभियान के 7वें दिन, स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचकर अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए, विसंगतियों को सुधारा और मृत या स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन जमा किए।
श्री मोहन मल्लाह ने बताया कि “लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है, और हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।” उन्होंने आगे कहा कि “यह अभियान लोगों को बिना किसी परेशानी के अपने मतदाता पहचान पत्र से जुड़े कार्य पूरे करने का अवसर प्रदान कर रहा है।”