राम नाम सप्ताह कुरियारी में जय ठाकुर देव किर्तन मंडली बिर्रा को मिला प्रथम पुरस्कार

राम नाम सप्ताह कुरियारी में जय ठाकुर देव किर्तन मंडली बिर्रा को मिला प्रथम पुरस्कार

November 15, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा न्यूज – नवागढ़ विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत कुरियारी में आयोजित अखंड राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। जिसमें यज्ञ समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ गायन वादन और आकर्षक वेश-भूषा के साथ जय ठाकुर देव किर्तन मंडली बिर्रा ने हरि किर्तन सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम भजन करते हुए प्रथम विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। जिन्हें आयोजन समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार 10,000 रूपये नगद राशि व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं
द्वितीय कोरकोटी, तृतीय डोंगरा (लवन ), चतुर्थ कांसा,पंचम कोलिहा (लवन), छठवां पोड़ीशंकर(बम्हनीडीह ), सातवां सलखन, आठवां कटौद, नौवां करदा, दसवां गोधना, ग्यारहवां कर्रा को नगद राशि से सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ समिति व समस्त ग्रामवासीयों का सहयोग रहा।