कार्तिक उरांव जी के बाद उनके #डीलिस्टिंग के मुद्दे को देश व्यापी बनाने का काम छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत

कार्तिक उरांव जी के बाद उनके #डीलिस्टिंग के मुद्दे को देश व्यापी बनाने का काम छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत

November 14, 2025 0 By Ajeet Yadav

कार्तिक उरांव जी के बाद उनके #डीलिस्टिंग के मुद्दे को देश व्यापी बनाने का काम छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री Ganesh Ram Bhagat जी कर रहे हैं यह हर्ष का विषय है कि अब इस आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार भी जनजाति सुरक्षा मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं और इस हेतु प्रदेश में कार्तिक उरांव जी की भव्य प्रतिमा लगाए जाने हेतु आज अंबिकापुर में भूमि पूजन हुआ जिसमें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी भी उपस्थित रहे, विदित हो कि वर्ष 2006 में रायपुर में जनजाति सुरक्षा मंच की स्थापना के बाद #डीलिस्टिंग आंदोलन की शुरुआत इसी सरगुजा की धरती से हुई थी जहां मंच के कार्यकताओं ने 781 गांव में इसके समर्थन में लोगो को तैयार किए थे जो निरंतर चलते हुए आज देश के 12 करोड़ जनजातियों का मुद्दा बन चुका है ,इसे यदि आजादी के आंदोलन के बाद देश का सबसे बड़ा जन आन्दोलन कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी…….उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही #डीलिस्टिंग आंदोलन का समर्थन करते हुए केबिनेट का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित कर इस संवैधानिक त्रुटि को सुधार करते हुए #डीलिस्टिंग पर अनुसूचित जाति की तरह अनुसूचित जनजाति के लिए भी एक ही नियम बनाए जाने का अनुरोध करेगी ।
कार्तिक उरांव जी के जन्मदिवस पर यह सुखद संदेश देश के 12 करोड़ जनजातियों के लिए आशा की किरण साबित होगा।अब 75 वर्षों की काली रात समाप्त होकर एक नई रोशनी की किरण जागेगी……….
अब डीलिस्टिंग होकर रहेगा……