रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025-26 : नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने खरीदे फॉर्म

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025-26 : नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने खरीदे फॉर्म

November 14, 2025 0 By Ajeet Yadav

कोषाध्यक्ष पद के दावेदार दिनेश यदु — काम के साथ-साथ नाम भी बोलता है

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025-26 की औपचारिक प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन पत्रकारों में उत्साह का माहौल रहा और कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिससे प्रेस क्लब चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए तीन, महासचिव के लिए चार, जबकि कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं।
नामांकन लेने वालों में पराग मिश्रा, मृगेंद्र पांडे, पलाश तिवारी, सुधीर तंबोली आज़ाद, दानिश अनवर, संतुराम फरिकार और दिनेश यदु प्रमुख नामों में शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष पद के दावेदार दिनेश यदु पत्रकारिता जगत में एक सादगीपूर्ण और कर्मशील चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोजर्नलिस्ट के रूप में की थी और मेहनत, लगन और ईमानदारी से आज अपना एक अलग मुकाम बना लिया है।
दिनेश यदु उन चुनिंदा पत्रकारों में गिने जाते हैं जो प्रचार से ज़्यादा अपने कार्य पर ध्यान देते हैं। उनके सहयोगी कहते हैं कि वे “बोलते कम हैं, पर काम के साथ-साथ नाम भी बोलता है।”

प्रेस क्लब चुनाव समिति के अनुसार, नामांकन पत्रों की प्राप्ति और जमा करने की प्रक्रिया 13 से 15 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फॉर्म लिए और जमा किए जा सकेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। फिलहाल, पत्रकार समाज की नज़रें कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यदु की सधी हुई, भरोसेमंद और मजबूत दावेदारी पर टिकी हुई हैं।