कश्यप परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजित

कश्यप परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजित

November 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
आज ग्राम घिवरा (बिर्रा) में कश्यप परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा महापुराण के दौरान माँ डोकरी दाई के पावन सान्निध्य में सुदामा चरित्र प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण श्रवण हुआ। इस शुभ अवसर पर व्यासपीठ पं. मनोज शर्मा जी ने सुदामा चरित्र की महिमा का सुंदर रसपान करवाया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अनुपम मित्रता, सच्चे प्रेम और श्रद्धा का वर्णन आनंदमयी शैली में किया गया।।
इस अवसर पर समस्त ग्रामीणजन तथा श्रोतागण भावविभोर होकर कथा का श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किए।