आयुष नर्सिंग होम का शुभारंभ कल
November 9, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – हसौद रोड में आयुष नर्सिंग होम का शुभारंभ आज होने जा रहा है।इस संबंध में डायरेक्टर लक्ष्मण पटेल ने बताया कि क्षेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा और सुलभ आयुर्वेद दवाईयां उपलब्ध हो इस उद्देश्य से आयुष नर्सिंग होम का शुभारंभ किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष, डॉ गनपत साहू लाईफ लाईन हास्पिटल परसदा, सुशील साहू, हिरेंद्र कुमार चंद्रा, मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति रितेश रमण सिंह जनपद सदस्य, श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सरपंच बिर्रा की गौरवमई उपस्थित में कल सोमवार 12 बजे होने जा रहा है।इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। आयोजन को लेकर भरत पटेल, अमरनाथ पटेल,लक्ष्क्षीराम, अश्वनी कुमार,लक्षराम सहित शुभचिंतक जुटे हुए हैं।



