क्रेशर प्लांट में डीजल चोरी करने के शक में काम करने वाले दो वर्करों के साथ मारपीट करने वाले कुल 04 आरोपि गिरफ्तार , भेजा गया जेल
November 8, 2025
संवाददाता रोहित यादव
बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बरियों अन्तर्गत भिलाईखुर्द क्रेशर प्लांट में डीजल चोरी करने के शक में काम करने वाले दो वर्करों के साथ मारपीट करने वाले कुल 04 आरोपि को बरियों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद सारथी पिता बलदेव सारथी, उस 25 वर्ष, निवासी बधिमा, चौकी बरियों एवं वरूण शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा, उम्र 30 वर्ष, हाल मुकाम ग्राम भिलाईखुर्द के द्वारा दिनांक 07/11/2025 को चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/11/2025 को सुबह करीब 08:00 बजे प्रार्थी बिनोद सारथी एवं वरूण शर्मा गाड़ी चालने के लिए लालू के केसर ग्राम भिलाईखुर्द गया था और केसर पर ही था, उसी समय करीब 10-11 बजे ग्राम भिलाईखुर्द के सिंघल क्रेशर का मुंशी संजय प्रधान व उसके साथी डॉक्टर, रविशंकर, जे.पी. यादव, मोनू दास, रामलाल, दीपक अग्रवाल व अन्य साथियों के साथ आये और प्रार्थी बिनोद सारथी एवं वरूण शर्मा दोनों के साथ मारपीट किये हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बरियों में अपराध कमांक 250/2025 धारा 127 (2), 296, 351 (2), 191(2), 191(3) बीएनएस 3 (2) वी. क, 3-1, द, ध एसी/एसटी एक्ट का अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा प्रार्थी व गवाहान का कयन लिया गया तथा घटनास्थल निरीक्षण किया गया, आरोपियों ने प्रार्थीगण के मारपीट करना पाया गया है, जिससे प्रार्थीगण मानसिक रूप से आहत हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत आरोपियों को नोटिस दिया गया। जिस पर आरोपियों के उपस्थित नहीं होने तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने पर उन्हें हिरासत में लेकर आरोपीगण 01. रविशंकर यादव पिता दलगर राम यादव, उम्र 22 वर्ष, जाति बरगाह, निवासी ग्राम कल्याणपुर, चौकी लौरी, बाना जयनगर, जिला सूरजपुर 02. आनंद बिसी पिता पाण्डव बिसी, उम्र 35 वर्ष, जाति कोलता, निवासी भिलाईखुर्द, चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर रा.गंज 03. मनोज यादव पिता रामलखन यादव, उम्र 38 वर्ष, जाति अहीर, निवासी बादा, चौकी बरियों, थाना राजपुर 04. अनिल कुमार पिता गोविन्द राम, निवासी नवापारा, पड़ौली, थाना धौरपुर, सरगुजा से घटना के संबंध में पुछताछ किया गया पूछताछ पर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपियों को दिनांक 08/11/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य सभी पहलुओं पर विवेचना जारी है।
कार्यवाही में एसडीओपी इमानुएल लकड़ा, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बरियों, प्र.आर. प्रदीप यादव, विजय गुप्ता, आर. जगनाथ केराम, सुरेन्द्र रवि, ईश्वर मरावी, अजय टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।