ज़िला जांजगीर चांपा का गौरव रासेयो अमोरा अकलतरा

ज़िला जांजगीर चांपा का गौरव रासेयो अमोरा अकलतरा

November 8, 2025 0 By Ajeet Yadav

(सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा (अकलतरा) को)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा :- शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा अपने पंचम कुल उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो डॉ ललित पटेरिया कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ , कुल सचिव श्रीमती एम के ठाकुर रायगढ़ विश्वविद्यालय , कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे , डॉ सुशील कुमार एक्का पूर्व कार्यक्रम समन्वयक , डॉ भोजराम पटेल जिला समन्वयक रायगढ़ के आतिथ्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा (अकलतरा) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई ( संस्था ) के लिए पुरस्कृत किया गया । संस्था ने अपने रा से यो इकाई स्थापना वर्ष में ही राज्य संपर्क अधिकारी का सानिध्य प्राप्त किया था साथ ही अपने दूसरे वर्ष में 50 की इकाई को 100 कर दिया गया । कोरोना काल में इकाई ने पूरे इलाके में साफ सफाई के साथ सेनेटाइजर वितरण का कार्य किए उस समय के तत्कालीन राज्यपाल महोदया सुश्री अनुसुइया उईके ने अपने वालपेपर में इकाई को स्थान दिया था। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के द्वारा सर्वश्रेष्ठ 10 इकाइयों में टॉप 05 में इकाई को स्थान मिला । रा से यो इकाई अमोरा अपने प्रत्येक कार्यों के लिए क्षेत्र में जाना, पहचाना जाता है। रा मे यो इकाई अमोरा नहर लाइनिंग , 30 से 40 फिट सड़क निर्माण , अभी तक 7 से 10 सोखता गड्ढा , तालाब गहरीकरण , शौचालय निर्माण , बाउंड्रीवल निर्माण जैसे कार्यों के लिए जाना जाता है इन्हीं सब कार्यों के लिए जिला संगठक जांजगीर चांपा प्रो बी के पटेल के दिशादर्शन , प्राचार्य आशीष मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में रा से यो इकाई अमोरा को इस वर्ष शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा अपने पंचम कुल उत्सव पर सर्वश्रेष्ठ इकाई हेतु 8 नवंबर को प्रशस्ति पत्र और 10 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस उपलब्धि और सम्मान पर जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा अशोक कुमार सिन्हा , जिला खेल अधिकारी प्रेमलाल पांडेय , जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा देवकांत द्विवेदी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्नमाला सिंह , स्वाति राठौर , हरीश कुमार चौहान प्राचार्य अकलतरा , विजय कुमार साहू , योगेश राठौर , मुकेश चंदेल , रामकृष्ण परमहंस तिवारी , नीलेश कुमार यादव , केशव साहू , अविनाश सिंह , अमरीश सिंह बैस , सुबोध थवाईत , चंदन, चिराग शर्मा , दीपक साहू , संजय कुमार यादव पोड़ी दल्हा , गायत्री कुर्रे , आशा शर्मा , विमला यादव , सरोज मिश्रा , गीता प्रजापति, लक्ष्मी तिवारी, दुर्गा यादव , सुरेखा यादव , दामोदर चौधरी , वत्सराज सिंह , हेमसिंह , दिनेश राज सहित शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।