लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बिर्रा में किया गया एकता दौड़ हुआ आयोजन
October 31, 2025(कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन बिर्रा पुलिस द्वारा किया गया।सद्भाव एकता दौड़ बाजार चौक से शुरू होकर डभराखुर्द पहुंच मार्ग पर समाप्त हुई। दौड़ में कस्तूरबा गांधी की बालिकाएं,विभिन्न आयु वर्ग सहित युवा, प्रेस क्लब बिर्रा के सदस्य,पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व आम नारिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों में जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया।इस दौरान बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू जी के द्वारा ने उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण कर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया। मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने श्री पटेल की संकल्प दोहराया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना को सदैव बनाए रखेंगे।प्रेस क्लब बिर्रा की ओर से अध्यक्ष दूर्गा डडसेना ने भी सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू,पत्रकार चित्रभानू पांडेय,दूर्गा प्रसाद डडसेना,हेमंत कुमार जायसवाल, एकांश पटेल,कमल खूंटे, डीके देवांगन, मोहनलाल यादव,बजरंग साहू,मंगलू राम कलेश्वर कुमार, राजेश कुमार गुप्ता,अनील कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










