पुष्पा का नगर सैनिक में चयन, हिम्मत और मेहनत से मिली सफलता
October 31, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत गौटीन दाई की पावन धारा ग्राम सोनादह की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से गांव सहित क्षेत्र का नाम को गौरवान्वित किया है। गांव की बेटी पुष्पा टंडन का नगर सैनिक में प्रशासनिक सेवा में चयनित हुआ है। पुष्पा पूर्व में सवै आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सोनादह की आचार्या रही है। उसके गांव आगमन पर सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार ने उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व विद्यालय समिति और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। वर्तमान में ग्राम पंचायत सोनादह की उपसरपंच जीवनलाल टंडन की पुत्री है।पुष्पा के नगर सैनिक बनने पर गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हमारे समाज, गांव और क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।




