राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय टेस्ट परीक्षा 2 नवंबर को बिर्रा में

राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय टेस्ट परीक्षा 2 नवंबर को बिर्रा में

October 29, 2025 0 By Ajeet Yadav

(शानदार चतुर्थ वर्ष जवाहर नवोदय की तर्ज पर होगा स्व आकलन निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा । विगत तीन वर्षों से बिर्रा में स्व आंकलन परीक्षा आयोजक टीम के द्वारा चौथे वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों के अभ्यास के लिए निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन रविवार 2 नवंबर को किया गया है।समय सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा ,देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा, स्वामी आत्मानंद स्कूल भटगांव(सारंगढ़ बिलाईगढ़), अमृतलाल कश्यप बाल संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरभट्ठी (पामगढ़)को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थियों के लिए इस वर्ष भी 5 वीं अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरुक एवं उत्साहवर्धन करने हेतु परीक्षा आयोजित करने का एस्पायर ग्रुप में द्वारा निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले टाप टेन प्रतिभागियों को रविवार 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे से देव पब्लिक स्कूल बिर्रा में नगद पुरस्कार एवं मेडल तथा प्रशस्ति पत्र भब्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागी को दस हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को नौ हजार रुपये, इसी तरह घटते कम में सभी टाप टेन के विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा। प्रथम वर्ष में आयोजित हुए परीक्षा में 550 विद्यार्थी शामिल हुए थे जो विभिन्न जिले से आए थे। उसमें से 64 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में हुआ था। द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 1031 प्रतिभागी सम्मिलित हाए थे, जो छ.ग. राज्य के 12 जिले से आये थे। जिसमें से 180 प्रतिभागियों का चयन उनके अपने-अपने जिले के नवोदय विद्यालय में हुआ था। इस परीक्षा में प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले सहित सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, रायपुर, सारंगढ़, महासमुंद, मुंगेली, बलरामपुर तथा कई जिले के विद्यार्थी सम्मिलत होकर अपना भाग्य आजमाए थे। इस परीक्षा को समूचे राज्य भर से प्रशंसा मिली। क्योंकि स्व आंकलन की टीम हुबहु नवोदय प्रवेश परीक्षा के पैटर्न पर स्तरीय प्रश्न पत्र का निर्माण करती है। जिसमें पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी परिणाम (रिजल्ट) के पश्चात अपनी कमजोरियों को पहचानकर नये सिरे से परीक्षा की तैयारी करते हैं। परीक्षा को सफल बनाने में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षाविदों का भरपूर मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस संबंध में टीम मैनेजमेंट दूश्यंत कश्यप ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा का इंतजार हजारों विद्यार्थी कर रहे हैं एवं परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा और जानकारी हेतु एक वाट्स अप ग्रुप नवोदय विद्यालय स्व आंकलन बिर्रा में पूरी जानकारी दी जा रही है।इस वर्ष होने वाली परीक्षा को लेकर बच्चों सहित अविभावकों में हर्ष व्याप्त है। आयोजन को लेकर दिनेश चंद्रा,दुष्यंत कुमार कश्यप, बुद्धेश्वर कश्यप, कमलेश कुमार गुप्ता, मूलचंद देवांगन,राजू देवांगन,मनीष वैष्णव सहित सहयोग जन जुटे हुए हैं।