पर्ची वाले बाबा पं.अजय उपाध्याय का करनौद में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 6 नंवबर से
October 29, 2025(लगेगा दिव्य दरबार,आयोजन कि तैयारी में जूटे डडसेना परिवार)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – चाय वाले बाबा की कथा के बाद अब पर्ची वाले बाबा का करनौद में 6 नंवबर से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा वाचक पं.अजय उपाध्याय लोगों को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। वही 4 दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जायेगा, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डडसेना परिवार जूट गया है।बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनौद के सरपंच रेवती शैलेन्द्र डडसेना के निवास में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा जिसमें 6 नंवबर से 13 नंवबर तक संगीतमय श्रीराम कथा एवं 14 नंवबर को सहस्त्रधारा, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक व्यास महाराज पर्ची वाले बाबा पं. अजय उपाध्याय के द्वारा अमृतमय कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।
*4 दिवसीय लगेगा दिव्य दरबार,श्रद्धालू होगे शामिल*
वहीं पर्ची वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पं.अजय उपाध्याय द्वारा चार दिवसीय दिव्य दरबार 8,10,12,13 नंवबर को लगाया जायेगा जिसमें लोगों का नि:शुल्क पर्चा बनाया जायेगा।
गौरतलब है कि पूर्व में बिर्रा में चाय वाले बाबा द्वारा भागवत कथा का आयोजन हुआ था जिसमें भक्त एक मुठ्ठी चांवल से अपनी भविष्य फल की जानकारी लेने शामिल हुए अब बिर्रा क्षेत्र के करनौद में आयोजित दिव्य दरबार में पर्ची वाले बाबा का दिव्य सत्संग में शामिल होंगे।





