मां दुर्गा हार्डवेयर का शुभारंभ
October 19, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – स्व कांशीराम कश्यप के पावन स्मृति में उनके सुपुत्र कुलदीप कश्यप,राजू कश्यप और नवनीत कश्यप ने पिताजी की यादों को संजोएं रखते हुए उनके पावन स्मृति में बिर्रा -भटगांव रोड पर मां दुर्गा हार्डवेयर का शुभारंभ पं जितेन्द्र तिवारी विकास तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करा और फीता काट कर किया गया।इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित थे। विशेष रूप से रामकृष्ण कश्यप तिलकराम कश्यप पुनीराम कश्यप राजकमल कर्ष नंदकुमार विक्रम सिंह राहूल बाबा सुरेश कुमार कर्ष लालू कश्यप जिवेन्द्र कश्यप रोहन लाल कश्यप नारद कश्यप पितांबर कश्यप बैगा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दुकान के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए।





