दीपावली पर्व पर  बिर्रा को एक जीवनदायिनी सौगात

दीपावली पर्व पर बिर्रा को एक जीवनदायिनी सौगात

October 19, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -: दीपावली की शुभ अवसर पर माननीय श्री गगन जयपुरिया जी (उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा छग.) द्वारा 15वें वित्त जिला पंचायत सदस्य निधि से ग्राम पंचायत बिर्रा को सेवा हेतु एम्बुलेंस समर्पित किए।यह एम्बुलेंस सेवा निश्चित ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से एवं ग्रामवासियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में मदद करेगी।माननीय गगन जयपुरिया ने कहा कि इस प्रकार की सेवाओं से ग्रामीण

क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी और बीमार अथवा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। इस पहल को स्थानीय जनता ने सराहा है और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान बताया।पूर्व में भी क्षेत्र के हर पंचायतों में पानी की सुलभ व्यवस्था हेतु पानी टेंकर, विभिन्न संस्थाओं को वाटर कूलर आदि की सेवा प्रदान कर चुके हैं।इस बार दीपावली पर बिर्रा को स्वास्थ्य लाभ हेतु एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने पर जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप सचिव रोहित पटेल पंच परमेश्वर एकांश पटेल धनसाय कश्यप खेदू राम छतबाई कर्ष विमला चौहान राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट हेमंत साहू प्रकाश देवांगन प्रदीप कुमार साहू सहित
सभी ग्रामवासीयों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सेवा भाव सर्वोपरि -गगन जयपुरिया

हमारे संवाददाता जितेन्द्र तिवारी से बात करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया जी ने कहा कि मेरा काम जनता की सेवा भाव को सर्वोपरि मानते हुए जन सेवा करना है उन्होंने कहा कि यदि जनहीत में मेरा कोई भी काम हो इससे मुझे बहुत खुशी होती है और इसी उद्देश्य को लेकर बिर्रा में एम्बुलेंस सेवा- को मां चंडी देवी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।