करनौद में अखण्ड नवधा रामायण मानस गायन में खुशी रजक मानस मण्डली सुपातराई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

करनौद में अखण्ड नवधा रामायण मानस गायन में खुशी रजक मानस मण्डली सुपातराई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

October 19, 2025 0 By Ajeet Yadav

(दुरस्थ जिला सहित आसपास के मानस मंडलियों ने लिया भाग)

बिर्रा – बम्हनीडीह विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत करनौद में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण 8 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था जिसमें मानस गायन प्रतियोगिता रखा गया था जो प्रतिदिन आए मानस गायन पार्टी की चयन किया गया था जिसके फाइनल प्रतियोगियों 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ जिसमें 25 मानस गायन मण्डली ने भाग लिए जिसमें बहुत अच्छी पारंपरिक वेशभूषा,मानस गायन व बहुत सुंदर प्रवचन कर इस मानस

गायन प्रतियोगिता ने प्रथम स्थान खुशी रजक मानस मण्डली सुपातराई कोरबा को 15001 रूपये एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।द्वितीय पुरुस्कार -रागनी मानस मण्डली ओडेकेरा को 11001 रुपए एवं श्रीफल,तृतीय पुरुस्कार -प्रखर प्रज्ञा मानस मण्डली अछोला महासमुन्द की 9001 रुपए एवं श्रीफल, चतुर्थ पुरुस्कार -संगीता मानस मण्डली टुंड्रॉ को 7001 रुपए एवं श्रीफल,पंचम पुरुस्कार शुभम् मानस मण्डली चांपा की 5001 रुपए एवं श्रीफल,षष्ठम पुरुस्कार राम कुमार मानस मण्डली डेरागढ की 4001 रुपए एवं श्रीफल,सप्तम पुरूस्कार सुलेखा मानस मण्डली शिवरीनारायण को 3001 रुपए एवं श्रीफल,अष्टम पुरुस्कार नव दुर्गा मानस मण्डली सिवनी को 2001 रुपए एवं श्रीफल,
नवम पुरुस्कार पुष्पा मानस मण्डली सक्ती को 1501 रुपए एवं श्रीफल,दशम पुरुस्कार खगेश मानस मण्डली केसला को 1001 रुपए एवं श्रीफल मिला है
और अन्य मानस मण्डली को सांत्वाना राशि देकर विदा किया गया इस अखण्ड नवधा रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में मंच संचालक दुर्गा प्रसाद डडसेना, मनोहर लाल डडसेना, शैलेन्द्र डडसेना, रीखीराम डडसेना, सतीश यादव, रजत पटेल ने किया , मानस गायन प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए ग्राम के साथ साथ आस पास के गांव के लोग आए थे,अंत में सभी को पुरुस्कार वितरण के पश्चात् अखंड नवधा रामायण का हवन पूजा सहस्त्रधारा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस कार्य में अखण्ड नवधा रामायण समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एवं ग्राम के आस पास की क्षेत्र से आए हुए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।