सोशल मीडिया में वायरल हुआ युवकों का एयर गन के साथ डांस वीडियो, लोग भयभीत
October 19, 2025संवाददाता रोहित यादव
बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडरा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक चली समियाना में गोली के गाने में एयर गन लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होते ही लोग इसे लेकर कड़ी नाराजगी जाता रहे हैं और लोग कभी रहे हैं
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि तीन से चार युवक एयर गन हाथ में लिए हुए डांस कर रहे हैं, वहीं एक युवक तो भीड़ के बीच हवाई फायरिंग करते भी नजर आ रहा है। इस तरह की हरकतों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर युवकों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
इस प्रकार के कृत्य असामाजिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं और इससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।



