छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन
October 17, 2025
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आपकी क्रियाशीलता के साथ सभी पालक व शाला प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहयोग व भागीदारी आवश्यक है । आपके अनुभवों का लाभ हमारे लिए महत्वपूर्ण है lमुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 -26 सामाजिक अंकेक्षण हेतु प्रश्नावली एवं सहायक शिक्षण सामग्री,संकेतक,लर्निंग आऊट कम,अनुलग्नक बिंदु पर चर्चा किया गया तथा इस अभियान से एक ओर जहाँ कम परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यालयों को चिन्हित किया जायेगा वहीं दूसरी ओर मॉडल विद्यालयों का चयन भी किया जायेगा। यह भी जानकारी दी कि सामाजिक अंकेक्षण के लिए आकलन तीन मुख्य क्षेत्रों विद्यार्थी, शिक्षक और विद्यालय को ध्यान में रख कर किया गया ।
—————
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुख्य लक्ष्य छात्रों को आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक उत्पादक और संतुष्ट बनाने के लिए सशक्त बनाना है।
—————
शाला प्रबंध समित अध्यक्ष पूनाराम साहू के द्वारा सभी बच्चों को अच्छे से मन लगाकर पढ़ने एवं शिक्षकों के हर बात को मानकर ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ने के प्रेरित किया गया l
ग्राम सरपंच श्री दिग्विजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सभी स्तर के बच्चों को ध्यान में रखा है इसे जो बच्चो मे सीखने कि गति धीमी उनका पता लगेगा और वे बच्चे अपने शिक्षक के साथ ही समुदाय कि सहभागिता से उनके सीखने कि गति वृद्धि
होगा। उन्होंने कहा कि बच्चो आप सभी बहुत ही भाग्यशाली है सरकारी स्कूल के शिक्षक दुध मे मलाई कि तरह अर्थात ये शिक्षक कयी परीक्षा मे चुनकर सरकारी विद्यालय में आते, सभी शिक्षकों का भूरी भूरी प्रशंसा किए l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंध समिति के महिला सक्रिय सदस्य के रूप में मुगेशिया, रीना, सुनिता साहू, किरण पठारी, मनहरण , धनसिंह , तथा विद्यालय के सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।



