बिर्रा – सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत कोटेतरा में स्व. जीवनलाल साहू जी के पावन स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से बह रही है राधा कृष्ण की रसधारा।इस भक्ति मय वातावरण में राधे राधे की मस्ती में कोटेतरा की बस्ती नज़र आ रही है।कथा के बीच बीच में राधे राधे की जयघोष और राधे नाम की धून पर क्या बच्चे क्या बुजूर्ग क्या महिलाएं सभी नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
आज की कथा में जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा की कथा सुनाई गई और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन चली पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण के रंग में रंग गई। नंदोत्सव को लेकर पंडाल को सजाया गया था। आगामी कथा में गोवर्धन पूजा ( गिरीराज पूजन), छप्पन भोग, कंस वध, श्री कृष्ण द्वारिकापुरी गमन, रूक्मिणी मंगल (विवाहोत्सव),श्रीकृष्ण के अनन्य विवाह,सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा विश्राम तथा 15 अक्टूबर को उत्तर पूजन, तुलसी पूजन,यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती श्यामबाई साहू, शिवकुमार,कांता साहू,दामेश्वर साहू,चुनेश्वर साहू,रमेश कुमार, अहिल्या बाई, कार्तिक, सावित्री, निलेश कुमार, भूपेंद्र साहू,हेमचरण,भूवन, सुंदर, जयशंकर साहू,गडाराय साहू सहित समस्त सहयोगी जन कोटेतरा (जैजैपुर) जुटे हुए हैं।