बालेश्वर राजवाड़े बने अभाविप सलका –  खोपा इकाई के नगर मंत्री

बालेश्वर राजवाड़े बने अभाविप सलका – खोपा इकाई के नगर मंत्री

October 11, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सलका – खोपा की नवीन नगर कार्यकारिणी का घोषणा किया गया | कार्यक्रम के दौरान अभाविप सूरजपुर जिला के जिला संयोजक विकाश ठाकुर, प्रतापपुर नगर मंत्री रिंकू नाविक,
जिला एस.एफ.एस. प्रमुख बरतलाल उपस्थित रहे , जिसके पश्चात् बैठक में सबसे पहले विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसमें प्रतापपुर नगरमंत्री रिंकु नाविक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे अभाविप निरंतर 78 वर्षों से राष्ट्र हित, छात्र हित और समाज हित में काम करते आ रही है, विद्यार्थी परिषद् एकमात्र गैर राजनीतिक छात्र संगठन है, नगर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप सूरजपुर जिला के जिला संयोजक विकाश ठाकुर, प्रतापपुर नगरमंत्री रिंकु नाविक, बरत लाल, नारायण राम पैकरा उपस्थित रहें l
नगर कार्यकारणी का घोषणा सूरजपुर जिला संयोजक विकाश ठाकुर द्वारा किया गया जिसमें नगरमंत्री – बालेश्वर राजवाड़े, नगर सहमंत्री – संकेत गुप्ता, सुंदर साय राजवाड़े, आर्यन गुप्ता, कोषाध्यक्ष – अभय प्रताप सिंह, कार्यालय मंत्री – अमरनाथ, SFD प्रमुख – कामेंद्र देवांगन,सह प्रमुख – कृपा सागर, SFS प्रमुख – करण ठाकुर,सह प्रमुख – अभिषेक राजवाड़े, महाविद्यालय प्रमुख – संदीप गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख – प्रिंस चौधरी, क्रीणा प्रमुख – राहुल राजवाड़े, विद्यालय प्रमुख – रवींद्र पैकरा, सह प्रमुख – आकाश ठाकुर, कार्यकारणी सदस्य – भानु यादव, रवींद्र को बनाया गया। कार्यकारिणी घोषणा के उपरान्त विकास ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन कार्य को सलका में मजबूती करने कहा।