कोटेतरा में धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बंदर की मौत से ग्रामवासियों शोक में डूबे
October 5, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा/सक्ती
बिर्रा -जैजैपुर/ सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत कोटेतरा गांव में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है।
गांव वालों की माहौल हुआ ग़मगीन
गांव के गुड़ी चौक में बंदर की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। यह खबर सुनकर गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई। लोग दुखी हो गए और माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

बंदर को माना परिवार का सदस्य
गांव वालों ने इस बंदर को केवल जानवर न मानते हुए उसे परिवार का सदस्य माना। उन्होंने हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया। मृत वानर राज की अंतिम यात्रा गाजे-बाजे किर्तन भजन कर निकाली गई।अंतिम यात्रा के समय गांव का माहौल वैसा ही था जैसा किसी अपने के निधन पर होता है।




