नगर पालिका परिषद जशपुर भाजपा की झोली में, नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने भाजपा के सुदबल यादव को हराया
February 16, 2025
(चंद्रभान यादव जिला संवाददाता)
जशपुर । जशपुर जिले में एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायत हैं। उक्त सभी नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ था।आज मतो की गिनती प्रातः 9:00 बजे से शुरू हुई। नगर पालिका परिषद जशपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अरविंद भगत और कांग्रेस के हीरू राम भगत चुनाव मैदान में थे। भाजपा के अरविंद भगत ने कांग्रेस के हीरू राम भगत को हराया।
नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील और भाजपा प्रत्याशी सुदबल यादव के बीच कांटे की टक्कर थी। कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील को जीताने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। आज हुई मतों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील को जहां 3999 वोट मिले वहीं भाजपा के सुदबल यादव को 3918 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार विनयशील 81 मतों से जीत दर्ज कर नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना सम्पन्न हुआ। नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम् प्रत्याशी हीरू राम निकुंज को हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में भाजपा के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम् प्रत्याशी कांती दुर्गेश को, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा के संगीता सिंह ने निकटतम् प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की।
नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम् प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर पंचायत कोतबा में कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर भगत को हराकर जीत हासिल की।