बिर्रा- शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व का समापन महानवमी को दूर्गा पंडाल और देवी मंदिरों में विधिवत यज्ञ हवन पूर्णाहुति नव कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।
नवयुवक दूर्गोत्सव समीति दाऊ मुहल्ला में सुबह से ही दूर्गा पंडाल पर हवन कुंड सजाकर यज्ञ हवन की तैयारी की गई।यज्ञ हवन में मुख्य यजमान कुलदीप कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती स्मृति कश्यप व मनोज कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती बिंदू कश्यप सहित उपासक हवन पूजन में शामिल हुए।
आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी गुलाबचंद तिवारी विकास तिवारी द्वारा वेद मंत्रों से आहुति दी गई।यज्ञ हवन पूर्णाहुति पश्चात महाआरती सम्पन्न हुई। प्रसाद वितरण किया गया।
नव कन्या पूजन, ब्राह्मण भोज और सामूहिक भोजन हुआ तत्पश्चात खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर जीवनचंद यादव निलांबर सिंह खम्हन सार्वा रामकृष्ण कश्यप तिलकराम कश्यप पुनीराम कश्यप राजकमल कर्ष नंदकुमार कश्यप गौतम कश्यप राजू कश्यप मनोज पितांबर कश्यप माखन कश्यप राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट राजू कर्ष उमाशंकर कर्ष संतोष कुमार सुरेश कुमार चंद्रा संजय अग्रवाल अजय कुमार बिट्टू लालू राजेश कुमार कश्यप राजेन्द्र कश्यप मोहनलाल कश्यप राजू कश्यप सहित बड़ी संख्या महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।
सामूहिक भोजन संतोष कुमार साहू परिवार द्वारा कराई गई।दो अक्टूबर को कर्मा नृत्य के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए समतला तालाब में विसर्जन किया जाएगा।