शासकीय उचित मूल्य दुकान लांगोरी के चावल में मिले कीड़े

शासकीय उचित मूल्य दुकान लांगोरी के चावल में मिले कीड़े

October 1, 2025 0 By Ajeet Yadav
रोहित यादव बलरामपुर

बलरामपुर।। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत लांगोरी गांव में पीडीएस दुकान में मिलने वाली चावल के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि चावल में झिल्ली कीड़ा के साथ-साथ चावल गंदा है जो खाने योग्य नहीं है।
वही कोई पीडीएस दुकान में गुणवत्ता युक्त चावल नहीं मिल रहे हैं।
जिले की कई ऐसे राशन दुकानों में इस तरह के चावल मिलाने की शिकायत निकलकर सामने आई है।
-पीडीएस दुकान में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता को देखकर हितग्राही अब चावल देने से इनकार कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 1 से 2 माह पूर्व से ही चावल की गुणवत्ता ठीक नहीं है लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि चावल खाने योग्य नहीं है इसको खाने से जीवन में बीमारियों खतरा बढ़ जाएगा।
वही इस मामले पर जिले के कलेक्टर ने भी संज्ञान लेते हुए कहा है की पीडीएस दुकानों की जांच कराने की बात कही है। फिलहाल देखना यह होगा कि अब आगे इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है।
1- ग्रामीण
2- ग्रामीण