मां महामाया मंदिर, मल्लाहपारा मुंगेली — जवारा विसर्जन संपन्न

मां महामाया मंदिर, मल्लाहपारा मुंगेली — जवारा विसर्जन संपन्न

October 1, 2025 0 By Ajeet Yadav

राहुल मल्लाह मुंगेली

मुंगेली। मां महामाया मंदिर मल्लाहपारा में पारंपरिक विधि-विधान के साथ जवारा विसर्जन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता महामाया से सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में उपस्थित बुजुर्गों ने बताया कि यह मंदिर 200 वर्षों से भी अधिक प्राचीन है। यहां महामाई दाई की पूजा-अर्चना महामारी से बचाव, परिवार की सुख-समृद्धि एवं ग्राम के कल्याण हेतु की जाती रही है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जा रहा है।
जवारा विसर्जन के अवसर पर भक्तों ने शोभायात्रा निकाली और भजन-कीर्तन के साथ माता महामाया का जयघोष किया। वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।