बिर्रा – शारदीय नवरात्रि पर्व की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजन किया गया।
आयोजन समीति दाऊ मुहल्ला बिर्रा के सदस्यों ने सर्वप्रथम गांव की आराध्य देवी देवता मंदिरों में हल्दी पहुंचाई गई और वहां की हल्दी लेप को सर्वप्रथम आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने गौरी गणपति और मां जगदम्बा को अर्पित कर आचार्य श्री और सहयोगी आचार्य को हल्दी तिलक किया गया तत्पश्चात मुख्य यजमान कुलदीप कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती स्मृति कश्यप और मनोज कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती बिंदू कश्यप सहित दूर्गा पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को हरिद्रा लेपन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से ज़िला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू उपस्थित थे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व और दशहरा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, गुलाबचंद तिवारी, विकास तिवारी, जीवनचंद यादव निलांबर सिंह खम्हन सार्वा रामकृष्ण कश्यप तिलकराम कश्यप पुनीराम कश्यप,देवचंद यादव सुरेश कुमार कर्ष संतोष कुमार, सुरेश कुमार चंद्रा, राजकमल कर्ष फेंकू लाल कश्यप कृष्णोलाल राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट राजू कर्ष उमाशंकर,गौतम कश्यप,राजू कश्यप,नंदकुमार कश्यप, राजेश कुमार कश्यप, संजय अग्रवाल,अजय कुमार बिट्टू,लालू, माखनलाल सहित बड़ी संख्या महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।
आज रात महानिशा पूजा संपन्न होगा और सुबह यज्ञ, हवन, पूर्णाहुति, कन्या भोज,ब्राह्मण भोज, सामूहिक भंडारा के साथ नवरात्रि पर्व संपन्न होगी तत्पश्चात 2 अक्टूबर को कर्मा नृत्य के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए विसर्जन किया जाएगा।