सिलादेही में महा दशहरा महोत्सव 05 क़ो

सिलादेही में महा दशहरा महोत्सव 05 क़ो

September 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- हसदेव नदी तट पर माँ सात बहनिया दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत सिलादेही द्वारा विराट दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन 05 अक्टुबर दिन रविवार को गढभाटा में रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। विराट दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।05अक्टुबर को दोपहर 3बजे प्रतिभा सम्मान समारोह,खेल प्रतियोगिता गढ विजय एव करमा नाच के साथ शाम 06बजे श्री राम जी की सेना एवं रावण दल भब्य झांकी दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां श्री राम रावण युद्ध का झांकी के माध्यम से नजारा देखने को मिलेगा। वहीं रावण दहन के पश्चात दर्शकगण विभिन्न प्रकार के मनोरंजन का लाभ उठाएंगे वहीं छोटे छोटे बच्चे के लिए झुला व खेल खिलौने का पंचायत द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।रात्रिकालीन कार्यक्रम में लोक कला मंच आर्केस्टा शानदार प्रस्तुति होगी। इस भब्य दशहरा महोत्सव का आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल, उपसरपंच रामकुमार पटेल सहित पंचगण एवं ग्रामवासी जुटे हुये है।