राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षिकों का सम्मान समारोह

राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षिकों का सम्मान समारोह

September 30, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षिकों को सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत जी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय जी के कुशल नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर दिनांक 29/09/2025 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कोरबा जिले के समस्त राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक , प्रत्येक विकासखण्ड से तीन तीन नवाचारी शिक्षकों एवं दो दो सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मुख्य अतिथि माननीय लखनलाल देवांगन जी कैबिनेट मंत्री छ ग शासन , महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ,अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल जी के कर कमलों से प्राप्त हुआ।शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी, विशिष्ट अतिथि महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह जी,सभापति नगर निगम कोरबा नूतन सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल जी, आयुक्त आशुतोष पांडेय जी, जिला पंचायत सीईओ डी के नाग जी, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय जी, डीएमसी मनोज पांडेय जी,एडीपीओ केजी भारद्वाज जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी, सभी वि ख के BEO , ABEO, BRC, प्रफुल्ल तिवारी जी , नरेंद्र पाटनवर जी, जिला पंचायत कोरबा के सदस्यों एवं जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।