बिलासपुर में कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारी, भोपाल में MBBS की कर रहा था पढ़ाई, घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर मौजूद
September 29, 2025
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक नीट की परीक्षा क्लीयर नही कर पाने के कारण डिप्रेशन में था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह के भाई चित्रसेन सिंह का बेटा संस्कार सिंह पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था। लेकिन परीक्षा में उसे सफलता नही मिलने से वह काफी डिप्रेशन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखे लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
इस घटना मे जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।