इंडियन आर्मी जवान दुर्गेश साहू की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्रामवासी

इंडियन आर्मी जवान दुर्गेश साहू की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्रामवासी

September 29, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंर्तगत आदर्श ग्राम पंचायत केरा के इंडियन आर्मी दुर्गेश कुमार साहू का ड्यूटी के

दौरान लखनऊ में हृदयाघात(हार्ट अटैक)से आकस्मिक निधन हो जाने पर सोमवार को गृहग्राम में अंतिम यात्रा निकाली गई।
जिसमें बड़ी संख्या में जय जवान जय किसान और दुर्गेश भैया अमर रहे की जयकारे के साथ ग्रामवासी शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी और अभी सप्ताह भर पहले ही हुआ था बेटा।केरा के लाल दुर्गेश कुमार साहू के इस आकस्मिक निधन हो जाने पर ग्रामवासीयों ने नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई।