एशिया कप चैंपियन बनने पर झुमें खेलप्रेमी

एशिया कप चैंपियन बनने पर झुमें खेलप्रेमी

September 29, 2025 0 By Ajeet Yadav
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – एशिया कप में भारत के शानदार खेल और अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सीरीज में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतने की खुशी में खेलप्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने पर क्षेत्रीय कामेंटेटर जितेन्द्र तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश, श्रीलंका सहित पाकिस्तान को धूल चटाते हुए एशिया कप 2025 में जीत हासिल कर विश्व में भारत का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि सुखद संयोग है कि अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है और इस समय भारत की एशिया कप पर नौवीं जीत दर्ज की है।सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
वहीं उग्रेश्वर गोपाल ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। एशिया कप का फाइनल मुकाबला जगह-जगह दूर्गा पंडाल में टीवी सेट के माध्यम से मैच का आनंद लिया गया।दाऊ मुहल्ला स्थित दूर्गा पंडाल में भी उत्साही युवा खेल प्रेमियों ने मैच का आंखों देखा हाल देख कर भारत की शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर खम्हन सार्वा,पुनीराम कश्यप,राजकमल कर्ष, नंदकुमार कश्यप, गौतम कश्यप, राजू कश्यप, मनोज कुमार कश्यप, पितांबर कश्यप, कुलदीप कश्यप, छोटेलाल केंवट,राजू कर्ष, उमाशंकर, गुलाबचंद तिवारी,राहूल टीसी,अजय,लालू सहित बड़ी संख्या में नवयुवक दूर्गोत्सव समीति के सदस्य उपस्थित थे।जीत पर आतिशबाजी की गई।