चंद्रभान यादव जशपुर। प्रार्थिया ऊषा बाई, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.25 को वह अपने परिवार के साथ भजन कीर्तन हेतु, चराईडांड में ही गणेश पंडाल में गई, की रात्रि लगभग 11.00 बजे अपनी सासु मां को छोड़ने घर आई थी, तब उसकी स्कूटी क्रमांक सीजी 14 एम एल 1584 उसके घर के आंगन में खड़ी थी, फिर वह अपनी सासु मां को घर में छोड़ कर पुनः, गणेश पंडाल में चली गई, रात्रि करीबन 02.00 बजे जब वह वापस अपने घर लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, व आंगन में खड़ी स्कूटी सीजी 14 एम एल 1584 भी वहां नहीं थी, कमरे का ताला टूटा हुआ था, समान बिखरा हुआ था, व स्कूटी की चाभी जो कि टी व्ही के पास थी, उसे लेकर , कोई व्यक्ति स्कूटी को चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरुद्ध चोरी के लिए बी एन एस की धारा 331(3),305(क) व 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों की पता साजी की जा रही थी, व पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली कि चराई डांड से चोरी हुई स्कूटी में ग्राम कंडोरा का रहने वाला आरोपी संदीप यादव , अपने एक साथी के साथ, गिनाबहार, भट्टी रोड में घूमते हुए दिखाई दिया है,
सूचना पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, गिना बहार, भट्टी रोड में घेरा बंदी का आरोपी संदीप यादव को व उसके साथी राजकुमार यादव को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी क्र0CG-14ML-1584 को भी बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपी संदीप यादव व राजकुमार यादव ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक को वे बस में बैठकर चराई डांड आए थे, फिर रात्रि में चोरी करने की नियत से घूम रहे थे, इसी दौरान एक घर में सुनसान होने पर, उनके द्वारा घर में दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर, घर के अंदर से स्कूटी की चाभी को निकाल कर, चोरी कर ले गए थे। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यहां यह बताना आवश्यक है कि दोनों आरोपी संदीप यादव व राजकुमार यादव, आदतन अपराधी हैं, इनके विरुद्ध थाना कुनकुरी सहित नारायणपुर, तपकर , व जशपुर में भी चोरी, लूट, मारपीट इत्यादि के कई प्रकरण दर्ज हैं, तथा कई प्रकरणों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक नंदलाल यादव व राजकुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र में एक स्कूटी की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। व चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है।