दो दिवसी राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता का समापन सालेम स्कूल रायपुर में हुआ प्रदेश भर से 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी ली मुख्यतः स्पाइनल कॉर्ड इंजरी व सर्वाइकल खिलाड़ियों के साथ-साथ पोलियो खिलाड़ी भी कार्यक्रम में हुए शामिल
September 19, 2025कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी, अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव जी अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम विशिष्ट अतिथि श्री रूपनारायण सिन्हा जी अध्यक्ष योग आयोग, विशेष अतिथि श्री सतीश थोरानी जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, और श्री अरविंद गेडाम जी संयुक्त संचालक जिला समाज कल्याण विभाग रायपुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।चयन सिविर में आयोजक समिति की तरफ से छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी संगठन के संरक्षक आदरणीय श्री छगन चौबे जी व आदरणीय प्रफुल अग्रवाल जी अध्यक्ष श्री रतिकांत साहू जी उपाध्यक्ष सोनिया साहू जी सचिव राकेश सिंह ठाकुर जी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र यादव जी सह सचिव रूपिका लॉरेंस जी विधिक सलाहकार सौरभ चौधरी जी कोच व सदस्य वसीम राजा जी एवं सदस्य जागेश्वर निषाद और आकाश निषाद कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यक्रम में इट्सा अस्पताल द्वारा रिहैबिलिटेशन की टीम जिसमें डॉक्टर फिजियोथैरेपिस्ट में एंबुलेंस का विशेष सहयोग प्राप्त मुख्य अतिथि व सदस्यों द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को t-shirt देकर अभिवादन किया गया। संभागीय प्रतियोगिता में बिलासपुर विजेता व दुर्ग उपविजेता हुए जिन्हें मंत्री महोदय द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मंत्री महोदया द्वारा खिलाड़ियों हेतु उचित छात्रावास, व्हीलचेयर और प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम समापन उपरांत आठ खिलाड़ी चयनित होकर 19 सितंबर से 30 सितंबर तक शालेय परिसर में प्रशिक्षण लेंगे प्रशिक्षण उपरांत खिलाड़ी सातवीं व्हीलचेयर रग्बी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल ग्राउंड ग्वालियर में आयोजित होने वाला है मैं 30 तारीख को प्रस्थान कर कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां संपूर्ण भारत से 14 से ज्यादा राज्यों की टीम भाग ले रही है कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।







