Home » Uncategorized » Up:इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा; जानें विभाग का नया फैसला

Up:इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा; जानें विभाग का नया फैसला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है। बिजली भी महंगी हो गई है। जिसके कारण अगले ही महीने से बढ़ा हुआ बिल देना होगा। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों में 10 फीसदी ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) लगाने का फैसला किया है।

UPPCL की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़े खर्च की भरपाई जून 2026 के बिलों के जरिए की जाएगी। यह अतिरिक्त शुल्क सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।

प्रदेश में कई जगह बिजली कटौती और आपूर्ति की समस्याओं के बीच बिजली बिल में बढ़ोतरी की खबर से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। बिजली निगम ने सभी वितरण कंपनियों को आदेश लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *