Home » Uncategorized » ‘पीठ में छुरा घोंप देंगे’, बॉलीवुड के टॉक्सिक माहौल की शेखर सुमन ने खोली पोल; बोले- लोगों में यहां बहुत जलन है

‘पीठ में छुरा घोंप देंगे’, बॉलीवुड के टॉक्सिक माहौल की शेखर सुमन ने खोली पोल; बोले- लोगों में यहां बहुत जलन है

Facebook
X
WhatsApp

शेखर सुमन बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बारे में चौंकाने वाली बातें कही हैं। शेखर ने बताया कि किस तरह से यहां लोगों में जलन की भावना भरी है। इंडस्ट्री का माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है। इसके अलावा भी वह कई और बातें बॉलीवुड के लोगों और सेलेब्स को लेकर शेयर करते हैं। 

बॉलीवुड के माहौल को शेखर ने बताया टॉक्सिक 


फिल्मफेयर को दिए गए हालिया इंटरव्यू में शेखर सुमन कहते हैं, ‘देखिए जब कोई फेल होता है, किसी की फिल्म फ्लॉप होती है, शादी टूटती है तो कुछ लोगों को बहुत अच्छा लगता है। ऐसे लोग दूसरों को सफलता और खुशी देखकर दुखी होते हैं। हम बॉलीवुड में भी एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, यहां पर माहौल बहुत टॉक्सिक हो चुका है। 

इंडस्ट्री में जलन से भरे हैं लोग 


शेखर सुमन आगे अपने इंटरव्यू में कहते हैं, ‘बॉलीवुड के लोगों में बहुत जलन है। यह सामने पर एक-दूसरे को गले लगाते हैं लेकिन बाद में पीठ में छुरा घोंप देंगे। ये लोग एक-दूसरे की लाश पर चढ़कर आगे बढ़ जाएंगे। यह बहुत दुखी करने वाली बात है। 

इस कंडीशन के बावजूद शेखर सुमन के मन में बॉलीवुड के लिए बहुत सम्मान है। वह कहते हैं, ‘हमारी इंडस्ट्री इसलिए बची है, टिकी है क्योंकि यहां पर अच्छे लोग अब भी बाकी हैं। इस इंडस्ट्री ने ही दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स हमें दिए हैं।’ 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *