स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ सफाई के प्रति जागरूकता प्रसार के साथ लोगों को किया जा रहा प्रेरित 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जिले में मनाया जा रहा है स्वच्छोत्सव
September 19, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ को स्वच्छोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी विकास खंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता श्रमदान एवं सामूहिक हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
छात्रों ने सामूहिक श्रमदान कर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही हाथ धुलाई कार्यक्रम में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा ग्रामीणों को सामूहिक रूप से अपने गांव एवं क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को नियमित हाथ धोने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा ग्रामवासियों को जागरूक करने की प्रेरणा दी।